हाथरस, फरवरी 10 -- मौसम की मार से चार हजार पौधे हुए बीमार, सिंचाई बनी सहारा हाथरस। जनवरी में पड़ी कड़ाके की सर्दी ने जिले में चार हजार पौधे बीमार हो गए। यानि खराब हो गए। इस का बात का पता जिला प्रशासन की ओर से गठित की गई कमेटी की सत्यापन रिपोर्ट में हुआ है। वन विभाग ने अन्य विभागो को नए पौधे दिए। तब जाकर इन पौधों को बदला गया है। साथ ही सभी विभागों को पौधों की सिंचाई लगातार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि पौधे नष्ट होने से बचे रहें। शासन स्तर से पौधरोपण पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में 23 विभागों की मदद से जिलेभर में 22 लाख पौधों का रोपण किया गया। बीते दिनों डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जितनी भी पौधे लगे हैं। सभी विभाग पौधों का डेटा तैयार रखें। इस साल लगे पौधों का सत्यापन होगा। डीएम स्तर से गठित टीम ने सभी विभागों के द...