प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज। संगमनगरी में भीषण ठंड के बीच स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने गुरुवार को आदेश जारी किया कि अत्यधिक ठंड, शीतलहर व घने कोहरे को देखते हुए शुक्रवार से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि अगले आदेशों तक इस टाइमिंग का कड़ाई से पालन करें। इसी क्रम में बीएसए अनिल कुमार ने भी जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सुबह दस से तीन बजे तक संचालित करने के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.