अयोध्या, अक्टूबर 25 -- अयोध्या, संवाददाता। मौसम की बेरुखी से किसान चिंतित हैं। तापमान कभी कम और तो कभी ज्यादा हो रहा है। पछुवा हवाएं मिट्टी की नमी को खींच रही हैं। जिससे फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। किसान फसल के मुताबिक तापमान होने और हवाओं के रुख बदलने का इंतजार कर रहे हैं। धान की बेरन को जिस भी किसान ने पहले लगा दिया था, अगेती फसलों को काटने का समय आ गया है। कई ने काट कर खेतों में बिछा भी दिया है। लेकिन जो किसान बाद में पौधों को लगाए हैं उनमें अब दाने निकलने शुरू हुए हैं। इस बीच तापमान घट और बढ़ रहा है। बीते 14 तारीख को रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हो गया था। लेकिन इसके दूसरे दिन से ही तापमान बढ़ने लगा पिछले चार दिनों से तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच है। यही तापमान धान की फसल के लिए चिंता का कारण भी माना जा रहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.