सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष मानसून की वर्षा दगा दे रही है। प्रर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण प्रखंड क्षेत्र में लगभग धान की रोपनी ठप्प है। अभी भी प्रखंड क्षेत्र के किसान बेसब्री से झमाझम वर्षा का इन्तजार कर रहे है, परन्तु आषाढ़ महीने में खेती में धूल उड़ रहे हैं। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के किसान धान रोपनी करने से हिचक रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सत्यनारायण सिंह ने बताया कि इस साल आद्रा नक्षत्र समाप्ति की ओर है। फिर भी प्रखंड क्षेत्र में बूंदा-बूंदी छोड़कर पर्याप्त वर्षा नहीं हो पा रहा है। इस कारण प्रखंड क्षेत्र में धान रोपनी का रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। हालांकि प्रखंड क्षेत्र के कुछ किसान अपने निजी बोरिंग एवं पम्पसेट के सहारे अपने खेतों में किसी तरह धान की रोपनी कर रहे है। रोपे गये धान का पौधा पर...