बलिया, मई 11 -- बलिया, संवाददाता। मौसम की तल्खी वैशाख महीने के अंत में आमजन के साथ ही पशु पक्षियों को बेहद सता रही है। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कें पूरी तरह सुनी पड़ जा रही है, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोग छाता गमछा से बचाव कर निकल रहे हैं। तापमान बढ़ने का असर लोगों की सहेत पर पड़ना शुरू हो गया है। सरकारी और निजी अस्पताल डायरिया के मरीजों से पट गये हैं। लोगों की माने तो गनिमत है कि अभी पछुआ हवा नहीं चल रहा है, लिहाजा लू नहीं चल रहा है। आज अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। दस दिन पूर्व आंधी-पानी और बारिश के बाद तापमान लुढ़क गया था। इसके बाद धीरे-धीरे पुन: तापमान का पारा चढ़ने लगा। मौसम के इस परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल के वार्ड डायरिया पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.