बुलंदशहर, जनवरी 9 -- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने शुक्रवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिसने सड़कों पर ब्रेक लगा दिया। आलम यह रहा कि सुबह आठ बजे तक दृश्यता शून्य रही और वाहन रेंगते नजर आए। इसके बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मुसीबत और बढ़ा दी। बारिश से कोहरा तो छंट गया, लेकिन बर्फीली हवाओं और गलन ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी। शुक्रवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे हाईवे से लेकर शहर की गलियों तक रफ्तार थमी रही। इसके बाद बादलों ने डेरा डाला और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों और कच्ची सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.