रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत आसपास के जिलों में दो दिन तक गर्मी में और वृद्धि होगी। दोपहर बाद आंशिक बादल छाने के साथ अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक का उछाल भी आएगा। वहीं, गुरुवार से अगले चार दिन तक रांची और आसपास समेत राज्य में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इस बीच राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और तूफान के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हवा 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम में यह बदलाव गर्मी से राहत दिलाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के कारण रांची का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री से गिरकर क्रमश: 27 और 17 डिग्री या इससे नीचे भी जा सकता है। राज्य में 21 और 22 ...