बरेली, अक्टूबर 31 -- धान खरीद का पीक टाइम चल रहा है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने को किसानों की लाइन लगी है। मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। मंडी में किसानों का धान खुला पड़ा है। गुरुवार को धीमी-धीमी बारिश में भीगा। तरपाल डालने के बाद भी धान भीख रहा है। कई-कई दिनों से किसान धान बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं। बरेली जिले में 122 केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। मंडी में पांच क्रय केंद्र हैं। यहां करीब एक सप्ताह से पूरी मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियां ही नजर आते हैं। एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बिगड़ा चल रहा। बार-बार धीमी बारिश के चलते किसानों की परेशान है। कहीं तेज बारिश उनकी मेहनत पर पानी न फेर दे। गुरुवार की सुबह से हो रही बारिश में किसानों का धान मंडी में भीगता रहा। कई ऐसे किसान थे, जो दो सप्ताह से धान तौल का इंतजार कर...