रामपुर, जनवरी 27 -- हर दिन मौसम के तेवर बदल रहे हैं। मंगलवार को सुबह की शुरूआत धूप से हुई लेकिन, दोपहर में बादल छा गए और फिर बूंदाबांदी होने लगी। शाम को फिर हुई बूंदाबांदी और सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी। पिछले तीन चार दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी धूप खिल जा रही है तो कभी कोहरा और बादल हो जा रहा है। सुबह से शाम तक मौसम के तेवर बदले नजर आ रहे हैं। मंगलवार को सुबह की शुरूआत धूप से हुई, लेकिन सर्द हवा ने धूप के असर को कम कर दिया। वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छाए गए और बारिश जैसे हालात बन गए। दोपहर बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी होने लगी तो रात तक जारी रही। ऐसे में रामपुर जनपद का अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश से गेहूं की फसल को लाभ हुआ है। वहीं, आलू की फसल को भी हल्की बारिश से फायदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.