चंदौली, मार्च 20 -- पीडीडीयू नगर, हिटी मौसम का मिजाज बुधवार की रात से बदल गया। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज गरज चमक के साथ पीडीडीयू नगर, चकिया, शिकारगंज सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिससे किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। खेतों में गेहूं से लेकर सरसो, चना मटर पकने के कगार पर पहुंच चुकी है। इससे इस बारिश से नुकसान अधिक और फायदा कम होगा। बुधवार की रात पहाड़ी क्षेत्र चकिया और शिकारगंज में हल्की बूंदाबांदी हुई। शिकारगंज क्षेत्र के जोगिया गांव तेज गरज चमक के साथ हुए बज्रपात से गांव निवासी रामसहाई यादव की भैंस की मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार रात में भैंस दरवाजे के बाहर बंधी थी। अचानक मौसम बदलने से वज्रपात की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। इसी तरह चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, इलिया क्षेत्र में भी हल्की बू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.