सिद्धार्थ, मार्च 1 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद फरवरी माह के अंतिम दिन मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से छाई बदली से हल्की ठंड का अहसास हुआ। वहीं किसानों की चिंता गेहूं फसल को लेकर बढ़ गई। सूर्य व बादल की लुकाछिपी का खेल दिन भर चलता रहा। शुक्रवार की सुबह से मंद हवा चल रही थी। चारों तरफ धुंध जैसा वातावरण बना रहा। इससे लोगों को हल्का ठंड का अहसास हुआ। घर से बाहर निकले स्कूली बच्चों व बड़ों को ऊनी वस्त्रों का प्रयोग करना पड़ा। दोपहर 12 बजे सूर्य धीरे-धीरे बादलों की ओट से निकलने लगा, लेकिन कुछ देर बाद फिर छिप गया। वही क्षेत्रीय किसानों में मौसम मौसम की बेरुखी से बारिश की चिंता सताने लगी। बयारा, चकचई, असाधरपुर भुईगावा आदि गांव के किसान रामगोपाल, सूरज, मोबीन अहमद, रमजान ने बताया कि अचानक मौसम में बदलाव होने से चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश के साथ हवा चल ग...