संभल, फरवरी 9 -- जनपद में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कई दिनों से साफ चल रहा आसमान अचानक बादलों से ढक गया, जिससे लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। आसमान में छाए बादलों को देखकर ग्रामीण इलाकों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। यदि बारिश होती है तो आलू की तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इस समय खुदाई का काम चल रहा है। वहीं मक्का की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड में भी इजाफा महसूस किया जा रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही अभी बनी रह सकती है। ऐसे में किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और फसल को सुरक्षित रखने की तैयारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.