जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर, संवाददाता। अचानक मौसम के मिजाज में परिवर्तन देख रविवार की सुबह किसानों की धड़कन तेज हो गई। फसलों को लेकर उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। कृषि विभाग के अधिकारी भी सन्नाटे में आ गए। बोले कि यदि तेज बारिश और ओले पड़े तो किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। हालांकि सुबह से लेकर शाम तक दो तीन बार कुछ मिनट के लिए हल्की धूप भी निकली। कई बार तेज हवा और चमक गरज के साथ हल्की बूंदाबादी हुई। आंधी की तरह हवा चलने से पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गई। हल्के ढंग से लगाए गए छप्पर भी धराशाई हो गए। रविवार की भोर से ही मौसम में बदलाव आने लगा था। आसमान में बादल छा गए थे। तेज पश्चिमी उत्तरी हवा चलने लगी थी। लोग सो कर उठे तो मौसम का बिगड़ा मिजाज देखकर सन्न रह गए। किसान खेतों में काटकर फैलाई गई सरसों की फसल को समेट कर सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.