पटना, मार्च 19 -- वातावरणीय प्रभावों से दक्षिण बिहार के जिलों में गुरुवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। उत्तर बिहार में भी इसका आंशिक असर दिखेगा और अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा। राजधानी के मौसम के मिजाज में भी आंशिक बदलाव की संभावना है और तापमान में गिरावट आएगी। मौसमविदों के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया ,नवादा, जमुई और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से सात जिलों के लिए गरज तड़क के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की आवाजाही पर अधिकतम तापमान में कमी आएगी। -अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना : दरअसल, ओडिशा के मध्य भाग से दक्षिण विदर्भ तक दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.