नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अब दिन के साथ-साथ रात के समय में भी पारा चढ़ने लगा है। गुरुवार को दिल्ली के तीन मौसम केन्द्रों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। अगले दो-तीन दिनों के बीच मौसम का यह रुख बने रहने की संभावना है।मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से अभी तक खासतौर पर सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर बना हुआ था। लेकिन, अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 91 से 32 फीसदी तक रहा। वहीं, पीतमपुरा का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री, राज घाट का 17.3 डिग्री और पालम का 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक...