नई दिल्ली, मई 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। शुक्रवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को तेज आंधी भी आ सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दो मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से केरल, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पहले आईएमडी ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब केवल शुक्रवार के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। गुरुवार को भी राजधानी में तेज हवा और हल्की बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.