नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बर्फबारी वाले क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया।दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई। हालांकि, दिल्ली में इस समय हवा की दिशा पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी है। हवा के साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों की ठंडक भी आ रही है। इसके चलते दिल्ली में हल्की ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 84 से 35 फीसदी तक रही। दि...