नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में चार घंटे की बारिश ने बीते चार महीने से चल रहा सूखा खत्म कर दिया। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से अप्रैल के बीच होने वाली कुल बारिश से भी ज्यादा पानी शुक्रवार की सुबह बरस गया। इससे दिल्ली के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में जनवरी से अप्रैल महीने तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। साथ ही, इन महीनों में सामान्य से 96 फीसदी तक कम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आधी रात के बाद ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा था। तड़के तीन बजे के बाद से हवा की गति तेज हो गई और धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके साथ ही घने बादल छाने लगे। कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृ...