बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। शुक्रवार को मौसम का मिजाज फिर बदल दिखाई दिया। दिन भर कड़ी धूप निकले। जिससे लोग हलकान दिखाई दिए। वही शाम के समय आसमान में काले -काले बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवा भी चली। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। वही जिले में कई स्थानों पर बारिश भी हुई। शुक्रवार को जिले में मौसम ने फिर करवट ली। देर शाम आसमान में काले-काले बादल छा गए। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलने लगी। गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई। लोगों ने गर्मी से राहत सांस की। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35. 4 व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। जबकि गुरूवार को अधिकतम तापमान 40.6 व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.