रांची, मार्च 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में अगले तीन दिन तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। इस बीच कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। पलामू, जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो, सरायकेला खरसांवा में इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन इसके बाद आगामी दो दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। तापमान बढ़ने के बावजूद राज्य में भीषण गर्मी या हीट वेव जैसे हालात नहीं बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य ही है। एक-दो जिलों को छोड़ दें तो यह एक से दो डिग्री ही अधिक है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के बीच अधिकतम पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ा है। सामान्य से चार डिग्री उछाल के बावजूद बुधवार को पूर्वी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। यह राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रहा। रांची में अधिकतम पारा 2 डिग्री बढ़ा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.