भदोही, अप्रैल 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया। आसमान में मेघ की दस्तक होते ही किसान सांसत में आ गए। हल्की बूंदाबादी से किसानों की चिंता काफ़ी बढ़ गई। खेत में किसान गेहूं का बोझ बांधने में जी जान से जुटे रहे। गेहूं से मड़ाई का काम जी जान से चलता रहा। किसानों की माने तो इन दिनों तेज हवा संग बरसात हुआ तो गेहूं और सरसों फसल को बड़ा नुकसान होगा। गेहूं फसल पककर तैयार हो गया है। कृषक फसल काटकर मड़ाई का काम कर रहे हैं। ऐसे में बारिश हुआ तो गेहूं का बोझ नम हो जाएगा। सरसों का अनाज भी खेत में ही गिर जाएगा। सुबह बादल छाते ही किसान बोझ को छाया में रखते नजर आए। उधर, चिकित्साकों की माने तो इन दिनों सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.