सासाराम, अप्रैल 27 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद बादल घुमड़ने लगे। शाम तक झमाझम बारिश होने लगी। जिले की अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। बारिश के दौरान 40-50 किमी तक की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम के बदले मिजाज से गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली। वहीं तापमान में भी गिरावट आई। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा था। लेकिन रविवार को बारिश के बाद में उसमें कमी देखी गई। अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि सोमवार को मौसम विभाग ने जिले की 10 प्रखंडों में बारिश, ओलावृष्टि व वज्रपात के लिए रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को डेहरी राज्य का सबसे गर्म शहर था। डेहरी में रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.