औरंगाबाद, अक्टूबर 28 -- बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा जिले में अपना असर दिखा रहा है। इसका आंसर औरंगाबाद जिले में देखा जा रहा है। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम को जिले के कई भागों में हल्की बारिश भी हुई। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में भी बारिश हुई। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि यह तूफान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 30 और 31 अक्टूबर को औरंगाबाद सहित बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का असर बढ़ने लगेगा। चक्रवात के बाद जब मौसम साफ होगा, तब पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिलहाल इस सप्ताह अधिकतम तापमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.