बुलंदशहर, फरवरी 24 -- मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में गर्मी सुबह और रात के समय मौसम ठंड होने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। खांसी-जुकाम और बुखार के साथ गले में सूजन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1668 मरीजों की ओपीडी हुई। पिछले दिनों के मुकाबले 300 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे। अब ठंड अलविदा कहने को है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते गर्मी का अहसास होने लगा है। हालात यह है कि लोगों ने पंखा चलाने शुरु कर दिए हैं। वहीं मौसम में इतनी जल्द हुए बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी ...