भभुआ, फरवरी 6 -- बाहरी खेप आने से गिर जाते हैं दाम, दो दिन में खराब हो जाता है गाजर मंडी व्यवस्था और भंडारण सुविधा की कमी से बढ़ रही परेशानी भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में गाजर की खेती करने वाले किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। मौसम की अनिश्चितता और बाजार की अव्यवस्थित व्यवस्था ने उनकी मेहनत को जोखिम में डाल दिया है। जिले के कई गांवों में बड़ी संख्या में किसान गाजर की खेती करते हैं और यही उनकी आय का मुख्य साधन है। लेकिन, उचित मूल्य नहीं मिलने से वह लगातार नुकसान झेल रहे हैं। प्रमोद कुशवाहा, प्रेमचंद मौर्या, रामकृष्ण सिंह, बुद्धू सिंह, राजेंद्र कुशवाहा आदि किसानों का कहना है कि खेती में लागत बढ़ती जा रही है, जबकि बाजार में उन्हें अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। किसानों के अनुसार, सबसे बड़ी समस्या मंडी में दूसरे राज्यों से...