वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है और शनिवार से ठंड अपना जोर दिखाने वाली है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से अब रात के तापमान में गिरावट आएगी और घना कोहरा छाने की पूरी आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। अगर शुक्रवार की बात करें तो सुबह के वक्त पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा और विजिबिलिटी गिरकर सिर्फ 50 मीटर रह गई थी, जिससे सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकली जिससे कोहरा जल्दी छंट गया और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली। शुक्रवार को दिन का तापमान करीब 20.7 डिग्री और रात का 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ...