भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर में पछुआ हवाओं के चलते मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शुष्क हवाओं के कारण दिन में सूरज की तपिश बढ़ गई है, जिससे अधिकतम आर्द्रता गिरकर 48 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि, रात के समय अभी भी ठंड का एहसास बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में तापमान स्थिर रहा है, जहां दिन का पारा 24.5 डिग्री और रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सर्दी-खांसी से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। खेती-किसानी पर मौसम का असर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, 10 फरवरी से रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने इस शुष्क मौसम को देखते हुए आम और लीची के बागवानों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। पेड़ों को...