मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले में सर्दी का असर मंगलवार से बढ़ सकता है। कारण यह है कि हवा का रुख पछिया हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार दोपहर से हवा के रुख में बदलावा आया है। इससे पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवा का असर जिले में बढ़ सकता है। इससे एक बार फिर से दिन में देर तक कोहरे और धुंध का असर देखने को मिल सकता है। पिछले दो-तीन दिनों से सूरज की तपिश में आई तेजी कम होने से कनकनी बढ़ने की संभावना जताई है। इस बीच पिछले 24 घंटों में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आया। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस ऊपर 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जबकि दोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.