नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में दोपहर की पाली में होने वाली खुले में प्रार्थना सभा पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। खुले में कक्षाएं भी संचालित नहीं की जाएगी। साथ ही, तेज धूप में स्कूल परिसर में किसी भी तरह की गतिविधि नहीं होगी। निदेशालय ने स्कूलों में छात्रों के लिए पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। छात्रों को सीधे धूप के संपर्क में आने पर अपने सिर को ढकने के लिए जागरूक करना होगा। इसमें उन्हें छाता, टोपी, तौलिया और अन्य चीजों का उपयोग करें करने के लिए कहा है। इसके अलावा कक्षाओं के दौरान छात्रों को पानी पीने के लिए ब्रेक दिया जाएगा है। निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को कक्षाओं में पंखों की उपलब्धता और उचित संचालन सुनिश्चित करें। गर्मी से संबंधित किसी भी बीमारी के मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.