मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुबह बादल छाए रहने और दिन भर धूप-छाया की स्थिति रहने के कारण कई दिनों बाद रविवार को सूरज की तपिश कम महसूस हुई। अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आयी। हालांकि, वाष्पीकरण की मात्रा सामान्य से लगभग तीन गुना अधिक रहने से वातावरण में उसम की अधिकता रही। इस कारण लोग बेहाल रहे। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार से दो दिनों तक मानसून पूर्व बारिश होने की संभावना जताई है। जिले में 20 तक मानसून के आने की संभावना: पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार परिस्थितियां अनुकूल होने के साथ मानसून के बढ़ने की गति में थोड़ी तेजी आई है। इससे जिले में 20 जून तक मानसून के आने की संभावना है। उसके बाद झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.