मुरादाबाद, फरवरी 15 -- मुरादाबाद। तापमान में तेजी के साथ हो रहे उतार चढ़ाव के बीच आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की रफ्तार और तेज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र की तरफ पश्चिमी विक्षोभ की बनी हुई निष्क्रियता इसका कारण बन सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने के चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं बन रहे हैं। जिसके चलते वहां से आने वाली हवा के अधिक सर्द होने की संभावना कम हो गई है। जिसकी वजह से दिन के समय धूप की तेजी लगातार बढ़ेगी और दिन का अधिकतम तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि औसत की तुलना में दो-दो डिग्री अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...