मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रात के तापमान में गिरावट के साथ अब सुबह में कोहरा छाने लगा है। मंगलवार की सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को कनकनी का एहसास हुआ। दस बजे के बाद धीरे-धीरे आसमान साफ हुआ और धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों (10 से 14 दिसंबर तक) का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि दिन में पछिया हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट हो रही है, जिसके कारण रात में ज्यादा ठंड लगेगी। वहीं, सुबह में आंशिक से मध्यम कोहरा छाए रहेंगे। पूर्वानुमान अवधि में सुबह में एक से लेकर चार घंटे या उससे अधिक देर तक कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसामान साफ रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.