मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से जिले में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का क्रम जारी रहा। इस दौरान करीब 29 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से तापमान में दो डिग्री और गिरावट आने से ठंड महसूस हुई। हालांकि शनिवार दोपहर से मौसम कुछ बेहतर होने लगेगा। लेकिन आसमान में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे के बादल छाए रह सकते हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 12 से 24 घंटों तक चक्रवात का असर बना रह सकता है। इस दौरान हवा की गति परिवर्तित होकर पुरवा से पछुआ हो सकती है। साथ ही इसकी गति भी धीमी होकर अधिकतम 10 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि चार नवंबर से हवा का रुख पछुआ हो सकता है। इससे तापमान में आंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.