खगडि़या, दिसम्बर 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शनिवार को शीतलहर जैसा मौसम रहा। सुबह से ही सर्द हवा चलने से कनकनी का असर रहा। आसमान में बादल छाए रहने से एक जरा भी धूप नहीं निकली। जिससे पारा खासा गिरा रहा। लोगों को खूब कनकनी महसूस हुई। जिससे जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रही। औसतमन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इधर दो दिनों से मौसम साफ रहने से धूप खिल रही थी। जिससे शीतलहर से राहत हुई थी। पर, फिर से तापमान में गिरावट से शीतलहर जैसा महसूस हो रही है। एक दिन पहले शुक्रवार को देर दोपहर तक मौसम ठीक रहा। इसके बाद सर्द पछुआ हवा से कनकनी बढ़ गई थी। रात में भी तापमान में खासा नरम रहा था। अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज रही थी। पर, महसूस 13 डिग्री हुई थी। न्यूनतम तापमान 11 डि...