मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पिछले एक पखवाड़े से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर अगले सप्ताह भी जारी रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान में तेजी से सुधार आ सकता है। शुक्रवार को मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी कर इसकी संभावना व्यक्त की है। इसी बीच पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। साथ ही पछुआ की गति मंद पड़ने से दिन जहां अपेक्षाकृत गर्म रहा, वहीं रात में सामान्य से अधिक सर्दी महसूस हुई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिलहाल पछुवा हवा के कारण कभी दिन का तो कभी रात का तापमान गिर सकता है। हालांकि इसकी गति अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.