मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- - सामान्य से करीब चार डिग्री तक तक नीचे 20 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में तापमान में कमी आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान में कमी आने के बाद अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में 1.2 डिग्री तापमान कम दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। तापमान में गिरावट से अब सुबह-शाम हल्की ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का यह दौर जारी रहेगा। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी कमी आएगी। अगले एक सप्ताह में एक डिग्री तक तापमान में औसत कमी आ सकती है। इधर पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस पूरे सप्ताह मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.