मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले मे तापमान में गिरावट का दौर लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण जहां दिन का तापमान घटकर सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान हुई बारिश के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ी रही। इससे कम तापमान के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई। रविवार को दिन का तापमान 30.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसमें पिछले दिन के मुकाबले दो डिग्री तक की कमी आई। वहीं, रात का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी 0.4 डिग्री की कमी रही। हालांकि, इस बीच हवा में नमी की मात्रा सुबह में 90 प्रतिशत तो दोपहर में भी 85 प्रतिशत के करीब रही। उमस बढ़ने से लोग ब...