मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में गुरुवार से फिर से कमी आ सकती है। इसका कारण बुधवार को पूरे दिन तेज गति से चली पछिया हवा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह हवा के रुख और गति के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़कर सामान्य स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में फिलहाल पछिया हवा चलते रहने की संभावना है। इससे पश्चिम से आनेवाली बर्फीली हवा का असर जिले के तापमान को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, हवा की गति में बदलाव होते रहने के कारण त...