मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लगातार चौथे दिन धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25 दिन के बाद एक बार फिर सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। धूप की तपिश से गलन वाली ठंड में कमी आई। रात के तापमान में भी आंशिक सुधार आया। हालांकि यह अब भी सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भी धूप निकलने की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र में कमी आई है। इस कारण जेट स्ट्रीम का जोर कमजोर पड़ने से तापमान में सुधार आ रहा है। अगले तीन से चार दिन में अधिकतम तापमान में तेजी से सुधार होगा। जबकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह के अंत तक मौसम पूरी तरह से बेहतर होने के आसार बन रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.