मुजफ्फरपुर, नवम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर रविवार को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां मामूली कमी आई, वहीं अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री से अधिक बढ़ गया। वैसे न्यूनतम तापमान पिछले एक पखवाड़े में 7.5 डिग्री तक गिर गया। इससे सुबह और शाम अचानक से ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में महज 2.6 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। दिन और रात के तापमान के बीच अंतर अधिक होने से लोग मौसम जनित बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में गत आठ नवंबर से तेज गिरावट आनी शुरू हुई। सात नवंबर को 17.1 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान अचानक से 13.5 डिग्री पर पहुंच गया। वैज्ञानिकों ने इसका कारण हवा का रूख पुरवा से पछुआ होना बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.