मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और बारिश से राहत के बाद अब गर्मी के फिर से बढ़ने का दौर शुरू हो रहा है। खास ये है कि अब रात का न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ेगा जिसके चलते शहरवासियों को अब गर्मी के तेवर ज्यादा तल्ख महसूस होंगे। आंधी-बारिश से पहले गर्मी बढ़ने का सिलसिला दर्ज हुआ था और दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन का अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हुआ था। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान औसत या इससे थोड़ा नीचे ही 20 डिग्री सेल्सियस तक था। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आसमान पर बादल छाने के चलते न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई थी। आंधी बारिश के बाद तापमान फिर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.