मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार को हवा का रूख बदलने का असर तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि देखने को मिली। अधिकतम तापमान आंशिक, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग दो डिग्री तक ऊपर चढ़ा। हालांकि, इसके बावजूद न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी में की मात्रा में बढ़ोतरी ने देर शाम हल्की ठंड का अहसास कराया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री उपर 26 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। कृषि विवि, पूसा के वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पिछले कुछ समय से उत्तर पश्चिम हवा की तेजी में कमी आई है। इस कारण दिन का तापमान लगातार सामान...