मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बादलों के छाए रहने का असर तापमान भी पड़ा। रविवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में कमी आई। न्यूनतम तापमान भी घटकर 16 डिग्री से नीचे आ गया। सोमवार से एक बार फिर से मौसम में सुधार के साथ तापमान में बढ़ोतरी की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है। कृषि विवि, पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि आने वाले सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। इसी बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। कहा कि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा सकता है। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री नीचे गिरकर 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री की कमी आई। यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे 15.9 डिग्री रिकॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.