रुडकी, फरवरी 15 -- कई दिन तक तेज धूप निकलने से गर्म हुए मौसम ने शनिवार को फिर से करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई और ठिठुरन फिर से लौट आई है। हालांकि दिन में दो बजे के बाद हल्की धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पहुंचने से मौसम में ठंडक बनी रही। इस बार फरवरी महीने के शुरू होने के साथ ही मौसम गर्म हो गया था। दिनभर निकल रही तेज धूप से मौसम समय से पहले ही गर्म होने लगा था। हालांकि दिनभर चलने वाली तेज हवा ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ था। एक सप्ताह से भी लगातार चटक धूप निकलने से गर्मी बढ़ रही थी। जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया था। वहीं शनिवार अचानक एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे। इसके बाद दोपहर तक शीतलहर चलती रही और ठ...