मऊ, अगस्त 4 -- मऊ। दो दिनों से किनारा कसे बादलों ने रविवार को करवट लिया और बारिश हुई। सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर रात तक चलता रहा। सावनी बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। लोगों उमसभरी गर्मी से जहां राहत मिली वहीं धरती का आंचल भी तर हो गया। खेतों में धान की फसल को भी संजीवनी मिलने से लहलहाने लगी। यही नहीं बारिश के बाद किसान धान की फसल में उर्वरक का छिड़काव और घास निकालने में जुटे रहे। बारिश के साथ चल रही हवा सुकून दे रही थी। वहीं, अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 33 से लुढ़कर 29.4 और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों से बादल उमड़-घुमड़ कर सिर्फ रिमझिम फुहारे ही पड़ रही थीं। रविवार को सुबह अचानक मौसम का तेवर बदला और आसमान में बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। थोड़ी ही देर में बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.