मोतिहारी, मई 31 -- जिले में भीषण गर्मी फिर कहर बरपा रही है। प्रचंड गर्मी से लोग हलकान हैं। सुबह छह बजे से ही धूप की तल्खी तेज हो जा रही है। दोपहर के समय में तो आसमान से आग बरस रही है। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। आसमान में कभी कभार हल्के बादल छा रहे हैं। इसके बावजूद गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घरों में कूलर व एसी की बढ़ा उपयोग : लोग गर्मी से राहत के लिए घरों में कूलर व एसी का इस्तेमाल करने लगे हैं। कड़ी धूप से बचने के लिए लोग बाहर निकलने के समय तौलिया या गमछा का उपयोग कर रहे हैं। शाम ढलने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.