मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी का दौर रविवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री की सीमा को पार कर गया। यह इस साल का अधिकतम है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। कृषि विवि, पूसा ने सोमवार से तापमान में और तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि सोमवार से हवा के रूख बदलने की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि हवा का रूख पछिया से बदल कर पुरवा हो सकता है। इसके असर से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री उपर 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.