मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पांच दिन से जिले में लगातार धूप निकलने के बावजूद रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान दो दिन को छोड़ कर लगातार सात डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इस कारण पांच वर्षों में जिले में जनवरी का पहला पखवाड़ा सर्वाधिक ठंडा रहा। इसके पहले 2023 में सबसे अधिक ठंड पड़ी थी। उस साल सर्वाधिक नौ दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा था। हालांकि यह कभी भी आठ डिग्री सेल्सियस ने नीचे दर्ज नहीं किया गया था। गुरुवार को भी सुबह से ही धूप खिली रहने के कारण तापमान में सुधार देखने को मिला। सुबह और शाम में कोहरा का असर कम रहा। जबकि तेज पछुआ हवा चलने के कारण धूप की तेजी महसूस नहीं हुई। पूरे दिन लोगों को कनकनी का अहसास होता रहा। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार इस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.