मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में तेजी से सुधर रहे न्यूनतम तापमान में रविवार को कमी आई। इसके साथ ही एक दिन बाद ही फिर से सामान्य से नीचे पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान आंशिक तौर पर बढ़कर 29 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को भी दिन का तापमान स्थिर बना रहा सकता है। रात के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि पछुआ हवा की गति में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक पछुआ हवा की गति मंद रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान के और अधिक सुधरने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...