मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में हवा के रुख में बुधवार को फिर से बदलाव आया। सुबह से बादलों और धूप के बीच आंख मिचौनी जारी रही। इस बीच पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में चार डिग्री तक की कमी आयी। हालांकि, रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री के साथ यथावत बना रहा। बादलों के छाए रहने से नमी की मात्रा अधिक रही। सुबह में 80 प्रतिशत तक रही नमी की मात्रा दोपहर में भी 75 प्रतिशत बनी रही। इस कारण उमस ने परेशान किया। वहीं, हवा का रुख पछिया से बदल कर फिर पुरवा हो गया। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.